महाराजा मेदिनी राय चेरो दूसरी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महाराजा मेदिनी राय चेरो की 2वीं स्थापना दिवस मनाये जाने के उपलक्ष्य में ग्राम निगाई (मेदिनी चौक)कोन सोनभद्र में भव्य सरहुल परब आदिवासी मेले का आयोजन किया गया। महाराजा मेदिनी की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि राम लाल सिंह चेरो(चेरो आदिवासी राजवंश जिलाध्यक्ष सोनभद्र) दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम व मेला का शुभारंभ किया।अन्य राज्यों से आये हुए तिथियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में चेरो राजवंश के राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में कहा कि हमें मेदिनी जी की मार्गों पर चलकर आदिवासी समाज की दशा और दिशा को सुधारा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले समाज में फैली कुरुतियों जैसे नशा मुक्ति,अशिक्षा,बाल विवाह,दहेज प्रथा आदि ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में झारखंड से कबुतरी देवी चेरो, अजय सिंह चेरो,आशुतोष सिंह चेरो,योगेश्वर सिंह चेरो,जमुना सिंह चेरो,छोटन सिंह उत्तर प्रदेश से राकेश सिंह चेरो,राजेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, भगवान गोंड,अमर सिंह गोंड,अनीता सिंह चेरो, राम नाथ सिंह चेरो,तेजू राम चेरो,मनोज चेरो,देवनाथ, बुद्धि नारायण,यदुनाथ,कृष्णा आर चेरो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?