शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी:चर्चित गौड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के दौरान पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों में मौके पर पहुंचकर जांच की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। थाना समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति उत्तरदायी एवं सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सिटी सीओ रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?