छठ घाट की साफ-सफाई को युद्धस्तर से पूरा किया जाय:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका के कर्मचारी छठ पूजा की तैयारी में जुटे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भैया दूज के बाद अब नगरवासी छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। आस्था के इस महापर्व को लेकर सोनभद्र नगर पालिका ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ रंगाई-पुताई का कार्य भी जोरों पर है।

विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका ने छठ घाटों पर विशेष ध्यान दिया है। आमजन के लिए घाट तक पहुँचने वाले मार्गों की व्यवस्थित तरीके से साफ-सफाई की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे कि छठ पूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

छठ पूजा की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही घाटों पर हेल्थ कैंप भी लगाया गया है ताकि आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। छठ पर्व के दौरान घाटों की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद का कहना है कि छठ पूजा के इस महापर्व को भक्तजनों के लिए सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली,मनोज चौबे, ओमप्रकाश यादव,राकेश भारती, सुनील सिंह,अमित दुबे,अजीत सिंह, विमलेश ,सफाई नायक आकाश लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?