संगठन में सभी जाति व वर्गों को जोड़ा जाय:गोविंद नारायण शुक्ला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भाजपा के नए संगठन में सभी जातियों और वर्गों का उचित संतुलन होगा। महिलाओं और दलितों को खास अहमियत दी जाएगी। उक्त बातें प्रदेश महामंत्री व जिला पर्यवेक्षक गोविंद नारायण शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एक आवश्यक बैठक के दौरान कहा।


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि संगठन पर्व के अन्तर्गत सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता से लेकर बूथ गठन का कार्य पूरे प्रदेश में लगातार चल रहा है। आज के बाद संगठन के चुनावों की धुरी मण्डल और उसके बाद जिला स्तर पर रहेगी, मण्डल ही अपने कार्य का संगठनात्मक आधार है। मण्डल की सक्रियता के कारण जिला, बूथ और शक्ति केंद्र के स्तर पर कार्य अच्छा हो जाता है।

बैठक में सभी चुनाव अधिकारियों और सह चुनाव अधिकारियों को टारगेट दिया गया कि बूथ कमेटियां गठित होने के बाद तुरंत मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। मण्डल अध्यक्षों का चयन 15 दिसम्बर तक कर लिया जाए। जिला व मण्डल चुनाव अधिकारियों को मण्डल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत यह विशेष ध्यान दे कि सभी के सामन्जस्य से ज्यादातर रायसुमारी और बातचीत से मण्डल अध्यक्षों का चयन किया जाय तो ठीक रहेगा।  सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी संगठन बनाने के लिए जरूरी है कि हर जाति-वर्ग को उसमें स्थान दिया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि महिलाओं और दलितों की सहभागिता बढ़ाने पर पार्टी का खास ध्यान है। ऐसे में जरूरी है कि संगठन में भी वह नजर आए।


इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे जनपद की बूथ समितियों का चुनाव लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जिससे सभी मण्डलों के गठन मे कोई समस्या नही आयेगी जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षों का चुनाव निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जायेगा।


इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर जनपद मे रिकार्ड प्राथमिक व सक्रिय सदस्य बने है और लगभग सभी मण्डलों के बूथ समितियो का गठन भी पूर्ण हो गया जिसके लिए मै आप सभी मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी व मण्डल चुनाव अधिकारियों का विशेष रुप से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और यह अपेक्षा करता हूं कि आने वाले मण्डल अध्यक्ष का चुनाव भी आप सभी के सहयोग से निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जायेगा।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व सांसद रामशकल जी, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, नरेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला चुनाव सह अधिकारी चांदप्रकाश जैन, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, उदयनाथ मौर्या, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, विशाल पाण्डेय, सरजू बैसवार, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, राकेश मेहता, यादवेन्द्र द्विवेदी सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल चुनाव अधिकारी, मण्डल प्रभारी व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?