दिव्यांगजनो के लिए जांच शिविर का आयोजन, योजनाओ की दी गयी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष जांच एवं उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया।

विकास खंड बभनी के ब्लॉक सभागार में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन और लेप्रोसी किट जैसे सहायक उपकरणों का चिन्हांकन करना था। साथ ही, नए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

इस शिविर में लॉक के विभिन्न गांवों जैसे बभनी बैना, बड़होर, करकच्छी और कोरची से आए दिव्यांगजनों की जांच की गई। नोडल अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस शिविर में दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान, सहायक उपकरण (कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि), दुकान निर्माण योजना, शादी पुरस्कार प्रोत्साहन योजना और शल्य चिकित्सा जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांगजनों का एक समग्र डेटाबेस विकसित करना और उन्हें एक ऐसा पहचान पत्र व दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना है, जो पूरे भारत में मान्य हो।

भविष्य में दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह कार्ड आवश्यक है। इसका उपयोग निःशुल्क बस यात्रा के लिए बस पास के रूप में भी किया जा सकता है। यूडीआईडी कार्ड के अभाव में दिव्यांगजन शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन और अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

शिविर में चिकित्सा अधिकारियों डॉ. शिशिर और डॉ. नसीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान श्रवण बाधित, अस्थि दिव्यांग, दृष्टि बाधित और मानसिक मंदता से ग्रसित व्यक्तियों की जांच की गई। शिविर में कुल 20 लोगों की जांच हुई, जबकि 7 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस शिविर को सफल बनाने में विनय कुमार, अभिरुचि पाण्डेय, अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण उपस्थित को  दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?