व्यापारी-उद्यमी संवाद में योजनाओं की जानकारी, स्थानीय निवेशकों को प्राथमिकता की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  बैंक सहयोग न मिलने से उद्योग लगाने में पिछड़ रहा सोनभद्र:उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता

सोनभद्र। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को उपायुक्त उद्योग सोनभद्र के कार्यालय पर व्यापारी-उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित उद्यम व व्यापार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उद्यमियों और व्यापारियों को दी गई।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बैठक में कहा कि बैंकों के द्वारा उचित सहयोग नहीं मिलने से जनपद उद्योग लगाने में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि उद्योग लगाने के लिए सही जानकारी समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य संसाधनों के माध्यम से प्रसारित कर उचित माहौल बनाया जाए। तभी योजनाएं समाज और व्यापारियों तक पहुंच पाएंगी और उनका लाभ सभी को मिलेगा।
राजेश गुप्ता ने मांग की कि स्थानीय निवेशकों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। स्थानीय व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए बैंकों और उद्योग विभाग के द्वारा मदद मिलनी चाहिए। साथ ही जिले में औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने पर विशेष ध्यान देकर अतिशीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि नए उद्योगों को जमीन और बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
उपायुक्त उद्योग ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र सभी को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?