अंगूठा लगवाकर कोटेदार ने डकरा राशन, आक्रोशित ग्रामीणो का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

विभाग ग्रामीणों को कार्यवाही के बजाए दे रहा आश्वासन

तहसील दिवस में भी ग्रामीणों ने की शिकायत

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। केन्द्र व प्रदेश सरकार राशन वितरण प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए डिजिटल वितरण प्रणाली बनाया है इसके बावजूद विकास खण्ड बभनी के बचरा गांव में सैकड़ो लाभार्थियों का दो महीने का राशन कोटेदार ने अंगूठा लगवाकर डकार गया। लाभार्थी अब दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है और कोटेदार के घर का चक्कर लगा रहे हैं।

विकास खण्ड बभनी के बचरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाला राशन कोटेदार अंगूठा लगाने के बाद नहीं दे रहा ।वितरण तिथि पर पहुंचे ग्रामीणों का अगुठा लगाने बाद में राशन देने का आश्वासन अब कोरा साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोटेदार ने अंगूठा लगाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया था इस तरह का आश्वासन दो माह तक देता रहा लेकिन अब दो माह बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों को राशन नहीं मिला।लाभार्थियों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ठ कराया है वहीं क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है मंगलवार को इस प्रकरण की जांच की जाएगी।इस बावत सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में रामनरेश,श्रीमती कुमारी ,हीरा लाल,शंकर ,बिरहु,उदासियां ,पानपती ,सोमालिया, प्रमिला देवी,श्रीमती,लीलावती ,संजय ,फुलकुवर ,सम्पतियां ,फूलमती ,सीता कुंवर,रीना देवी,पानकुंवर राजेन्द्र ,सामिल रहे। ग्रामीणों ने खाद्यान्न कालाबाजारी की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

बोले अधिकारी :-  इस सम्बंध में परवेज असलम , आपूर्ति अधिकारी बभनी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है मंगलवार को प्रकरण की जांच की जाएगी इसके बाद कार्रवाई भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?