पीडीए आरक्षण पर भाजपा सरकार का हमला, सामाजिक न्याय खतरे में : सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा,ने कहा आरक्षण सिर्फ व्यवस्था नहीं, वंचितों के हक की गारंटी है

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए समाज के अधिकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है, जिससे पीडीए समाज के युवाओं को संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।
सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, ने कहा कि आरक्षण केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का आधार है। संविधान ने वंचित वर्गों को समान अवसर देने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों से यह प्रभावित हो रहा है। विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों और नियुक्तियों के दौरान आरक्षण के नियमों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा, जिससे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सपा के पीडीए जागरूकता अभियान के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों से आरक्षण संबंधी शिकायतें मिली हैं। इससे साफ है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए और आरक्षण से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी गांव-गांव और बूथ स्तर तक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों का शत-प्रतिशत पालन हो और आरक्षित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ठोस कदम उठाए।
प्रेस वार्ता में सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, सुनील गौड़, मनु पांडे, परमेश्वर यादव, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, सुभाष यादव, फारूक अली जिलानी, कृष्णा पंडित सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?