उद्योग बंधुओ ने विभिन्न समस्याओ को लेकर सीडीओ को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उद्योग बन्धु की बैठक में जनपद की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहूत की गई। बैठक में पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पूर्व में नगर के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत एवं मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाइओवर के नीचे खड़ा करना, स्कूल बाजार एवं अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में ऊंचे रंबल स्ट्रिप् बनाएं जाना, खनन वाहनों के लिए रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक समय निर्धारित किया जाना आदि मुद्दों पर गहन चर्चा करके उपरोक्त समस्याओं के संदर्भ में मांग पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया था परंतु अभी तक इन समस्याओं का समाधान न हो सका।

श्री शर्मा ने कहा कि कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विगत 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने शहर के सड़कों, राजमार्गों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंडों खेल परिसर, रेलवे स्टेशनों से कुत्ता एवं आवारा पशुओं को हटाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कहा है कि संबंधित एजेंसियां स्थानीय नगर निकाय को कड़ाई से लागू करने के लिए निर्देशित किया है परंतु स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं संचालन उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल नगर उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोखी, एवं अन्य संगठन के लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?