पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दूसरे गांव के एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घघरा ग्राम पंचायत के बाजार स्थित सरदार मोड़ से जंगल जाने वाले रास्ते पर ले जाकर दुष्कर्म किया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। गुरुवार को आरोपी राकेश (19 वर्ष) पुत्र दुबराज, निवासी मुनगाडीह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के खिलाफ मुकदमा संख्या 0164/2025 के तहत धारा 65 (2) बीएनएस और 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को मधुघुटरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

इस दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, हेड कांस्टेबल रामआशीष यादव और प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Comment

1208
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?