अमित मिश्रा
मंगलपाठ, महाआरती, भजन कीर्तन के साथ उत्सव हुआ संपन्न
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र नगर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में , शनिवार को (मांगसिर सुदी नवमी) के अवसर पर श्री राणी सती दादी का शादी का सालगिरह बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल द्वारा मंडल की अध्यक्षा अनिता थरड, कोषाध्यक्ष मीरा जालान एवं महामंत्री पूनम खेतान के नेतृत्व में किया गया।
इस उपलक्ष्य में मंदिर में दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया तथा मंगलपाठ, महाआरती, भजन और कीर्तन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिला भक्तजनों द्वारा दादी जी के श्रृंगार का सामान, फल, मिठाइयाँ आदि वितरित किए गए।
इस अवसर पर शिला जैन, सुनीता सावरिया, नीलम अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।







