भारतीय सेना का स्कूली छात्रों ने देश भक्ति नारो लगा बढ़ाया हौसला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया लॉन्च, आतंकी हमले का करारा जवाब

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत- पाकिस्तान युद्ध मे  भारतीय सेना की हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा लेकर देश भक्ति नारे लगाये। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। जिसके कारण भारतीय सैनिकों के द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले देश पर आतंकवाद के अड्डे को भारतीय सैनिकों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह मिशन आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार “ऑपरेशन सिंदूर” सीमा पर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। संकट के इस घड़ी में “प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल” के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उच्च स्वर में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ का नारा देते हुए शुक्रवार को देश के प्रहरी के रूप में देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का समर्थन किया।


इस अवसर पर अम्बर उपाध्याय, संतोष कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, दीपक श्रीवास्तव, मनोज दुबे, योगेंद्र देव पांडे, संजू पाण्डेय, आकांक्षा त्रिपाठी आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?