नौगढ़ में सांप के डसने पर समय पर इलाज से बचीं दो जानें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में अतरवा गांव की पूनम और नैया घाट बस्ती के मिथिलेश बिन्द सांप के डसने का शिकार हुए, लेकिन समझदारी और समय पर अस्पताल पहुंचने से दोनों की जान बच गई।

पहला मामला अतरवा गांव का है, जहां पूनम मवेशियों के लिए खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उन्हें काट लिया। मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत हो गईं। गांव में नेटवर्क न होने के बावजूद देवर लाल बहादुर ने 108 पर कॉल करने में समय बर्बाद नहीं किया और तुरंत बाइक से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम के 4 डोज देकर उनकी हालत स्थिर की।

दूसरी घटना नैया घाट बस्ती की है। मिथिलेश बिन्द भैंस खोलने के लिए घर के पास गए थे, तभी गोबर के पास छिपे सांप ने दाएं पैर में डस लिया। कुछ लोग ओझा के पास ले जाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन परिवार ने अंधविश्वास को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम के 4 डोज देकर उनकी भी हालत स्थिर की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कहा कि सांप के जहर से ज्यादा खतरनाक इलाज में देरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर सही इलाज लें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?