जनपद की सहकारी समितियो व बिक्री केन्द्रो पर यूरिया खाद उपलब्ध,काला बाजारी की इन नम्बरो पर करे शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त किसान बंधुओं को खरीफ अभियान के लिए जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति उपरान्त न्यूनतम उर्वरक सम्भार वाली जनपद की सभी सहकारी समितियों व उर्वरक बिक्री केन्द्रों में 750.00 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक आवंटन की स्वीकृति जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा प्रदान की गई है।

यह व्यवस्था किसानों को समय पर और उचित मूल्य (यूरिया 266.50 प्रति बैंग) पर उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित के लिए की गई है। जनपद में सभी सहकारी समितियों के सचिव व प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को उनकी जोत बही के आधार पर निर्धारित मूल्य पर फसलवार संस्तुत उर्वरक मात्रानुसार उर्वरको का पॉस मशीन से ही वितरण करें तथा वितरण की पारदर्शिता बनाये रखे।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने कृषक बन्धुओं से अपील किया है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति व बिक्री केन्द्र से सम्पर्क कर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करें तथा उचित मूल्य पर ही उर्वरक प्राप्त करें। यदि कही भी कालाबाजारी व ओवर रेटिंग या कृत्रिम अभाव की सूचना मिले तो कृपया तत्काल सहकारिता विभाग के कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-9415444458, 9721052912, 9451637073 या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को दूरभाष संख्या-9452165778 पर सूचित करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?