नौगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आई किशोरी और वृद्ध, अस्पताल में चल रहा इलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)  सोमवार को क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक किशोरी और एक वृद्ध घायल हो गई। जिन्हें नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरवटिया गांव की सपना मौर्या (पुत्री पारसनाथ) अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। इसी प्रकार दानोगड़ा गांव की वृद्धा मंजू देवी (पत्नी राम लक्ष्मण) भी आकाशीय बिजली से प्रभावित हुईं।

दोनों महिलाओं को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए तुरंत नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों की हालत में कुछ सुधार हो रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?