नौगढ़ में बाइक भैंस से टकराई, युवक की मौत, भरदुआ मोड पर हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय गौतम विश्वकर्मा पुत्र घनश्याम विश्वकर्मा की मौत हो गई। गोलाबाद निवासी गौतम की बाइक मजगांवा जाते समय भरदुआ मोड़ के पास सड़क पर अचानक आई भैंस से टकरा गई जिससे गंभीर रूप से घायल गौतम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

यह हादसा उस समय हुआ जब गौतम विश्वकर्मा किसी काम से रात्रि 8 बजे के आस पास मजगांवा जा रहे थे। भरदुआ मोड़ के पास पहुंचते ही एक भैंस अचानक सड़क पर आ गई। गौतम ने भैंस से बचने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने जांच के बाद गौतम को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

परिजनों ने बताया कि गौतम की शादी कुछ साल पहले हुई थी और वह दो बेटियों के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी ढाई साल की है, जबकि दूसरी बच्ची का जन्म मात्र 10 दिन पहले ही हुआ था।

सूचना मिलने पर नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?