राजन
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। मैहर से मुंडन संस्कार करा के लौट रहे एक परिवार को मंगलवार काल बन गया और सारी खुशियां मातम में बदल गयी। जनपद के ड्रमंडगंज में बीती रात हुई सड़क हादसे में 11 लोगों की जलकर मौत हो गई, ट्रक और कार में हुई टक्कर के बाद लगी आग में लोग इस कदर चल गए हैं कि शव की पहचान करना भी मुश्किल हो रही है । परिजनों ने शव के शिनाख्त और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
ड्रमंडगंज में बडका मोड़ के पास बीती रात ओवरटेक करने की चक्कर में ट्रक में स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो में टक्कर मार दी जोरदार टक्कर से कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई जिसमें बोलेरो और कार में आग लग गई, दुर्घटना के बाद लोगों को गाड़ी से निकलने का मौका तक नहीं मिला और बोलेरो सवार सभी लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई जबकि घटना में ट्रक के खलासी समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक परिजनों के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत देने के निर्देश दिए ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार जिगना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और मैहर बच्चे का मुंडन करा कर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया । घटना के बाद आज सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार पहुंचे हुए हैं जहां पर लोगों ने बताया कि शव इस कदर झुलस गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रही है जिला प्रशासन से शव के शिनाख्त करने में मदद मांगी है।
वही घटना स्तर पर पहुंचे मृतक के कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना सुबह मिली है घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है सरकार से परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में कुल 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रशासन द्वारा मृतकों की सूची जारी कर दी गई है।
मृतकों की सूची इस प्रकार है: प्रियंका सिंह (42 वर्ष)
पत्नी – कमलेश सिंह, निवासी – सतना , कार्तिकेय सिंह (18–19 वर्ष) पुत्र – कमलेश सिंह, निवासी – सतना , पियूष सिंह (14–15 वर्ष) पुत्र – प्रदीप कुमार, निवासी – जिगना , पंकज सिंह (40 वर्ष) पुत्र – स्व. रामचंद्र सिंह, निवासी – जिगना , बीना सिंह (47 वर्ष) पत्नी – प्रदीप सिंह, निवासी – जिगना, वंदना सिंह (43 वर्ष) पत्नी – अरुण सिंह, निवासी – जिगना , शिवा सिंह (48 वर्ष) पुत्र – अरुण सिंह, निवासी – जिगना , सोनम सिंह (19 वर्ष) पुत्री – प्रदीप कुमार, निवासी – जिगना , विष्णु सिंह (45 वर्ष) पुत्र – ठिनकू सिंह, निवासी – रामपुर (हरिहर/टमना – स्पष्ट नहीं), विकास शर्मा (32 वर्ष) पुत्र – ओमकार शर्मा, निवासी – नेया खेड़ा (सागर, मध्य प्रदेश), जय प्रकाश (28 वर्ष) पुत्र – मुन्नर, निवासी – भटियागांव ।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस व प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।






