एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- 216 कर्मचारियों की सहभागिता से खेल महाकुंभ बना आकर्षण का केंद्र

बीजपुर (सोनभद्र) । NTPC Limited की रिहंद परियोजना में आयोजित अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुआ। स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में कर्मचारियों, महिला खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजय अरोड़ा, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु सभी टीमों को दो पूल — पूल A और पूल B में विभाजित किया गया था। प्रत्येक पूल में छह-छह टीमों को शामिल किया गया और कुल लगभग 216 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

मैकेनिकल मेंटेनेंस बना चैंपियन

अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैकेनिकल मेंटेनेंस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन ग्रुप-डी को 4 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल मेंटेनेंस ने 10 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में ऑपरेशन ग्रुप-डी की टीम 88 रन ही बना सकी।

महिला क्रिकेट में टीम-बी का जलवा

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम-बी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम-सी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम-सी द्वारा दिए गए 77 रन के लक्ष्य को टीम-बी ने 9.2 ओवर में हासिल कर लिया।

स्कूली बच्चों ने भी दिखाई प्रतिभा

टूर्नामेंट के अंतर्गत रिहंद टाउनशिप के प्रमुख विद्यालयों — सेंट जोसेफ, डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय के बीच इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बालक एवं बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबले में डीएवी और केंद्रीय विद्यालय की टीमें पहुंचीं, जहां केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

खेल भावना और अनुशासन का बना उदाहरण

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच सहयोग, सौहार्द और सामुदायिक भावना को भी मजबूत करने में सफल साबित हुआ।

Leave a Comment

1461
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?