शिवमंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सावन के प्रथम सोमवार पर भक्तिभाव से गूंजा मंदिर परिसर

अनपरा, सोनभद्र। कोलमिल एवं ऐश प्लांट पूजा समिति, हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवमंदिर, रेनुसागर परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में यजमान संदीप यावले एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा यावले ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
रामचरित मानस के संगीतमय पाठ से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। समापन पर महाआरती संपन्न हुई और सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आचार्य पंडित गुलाब चन्द्र पांडेय ने कहा कि “सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ काल है। इस पावन मास में श्रद्धा और विधि-विधान से रुद्राभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। रामचरित मानस का पाठ नैतिक मूल्यों, सदाचार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।”
आयोजन में कोलमिल एवं ऐश प्लांट के अधिकारी नीरज तिवारी, नंद कुमार सोनी, अरविंद सिंह, अरुण कुमार, अरविंद यादव, शिवराज सिंह, प्रशांत कुमार द्विवेदी, हिमांशु तिवारी, रोशन पटेल, श्रुति सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?