राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘उम्मीद’ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में छात्र‑छात्राओं द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षण कार्यक्रम ‘उम्मीद’ का वार्षिकोत्सव अंबेडकर पार्क, मुसही में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी उपस्थित रहीं, जबकि मेडिकल कॉलेज सोनभद्र के उपप्राचार्य डॉ. आनंद कुमार, पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य और अन्य विशिष्ट अतिथि मंच पर मौजूद थे।राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. गीतम सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की इस सामाजिक पहल को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ‘उम्मीद’ के माध्यम से अब तक कई छात्र‑छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिले हैं और यह सामाजिक दायित्व का सफल उदाहरण है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने छात्र‑छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बेटियों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया। डॉ. आनंद कुमार ने ‘उम्मीद’ के निरंतर कार्य को सराहते हुए 2017 से अब तक की यात्रा को बधाई दी।अंशुल मौर्य ने इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रशांत पांडेय और श्री सिकंदर ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 200 से अधिक छात्रों को शिक्षक के रूप में सेवा दी जा रही है। कक्षा 1 से 12 तथा JEE, JNV, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इस अवसर पर JEE मेंस में उत्तीर्ण चार और कक्षा 10 में ऑनर्स के साथ उत्तीर्ण आठ छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘उम्मीद’ के 85 एजुकेटर्स को भी सम्मानित किया गया।समारोह में कुल सचिव डॉ. आर के पटेल, मुख्य नियंता डॉ. हरीश, डॉ. विजय, डॉ. रवि, डॉ. पी के वर्मा, कल्पना सिंह, डॉ. विकास तिवारी, डॉ. मैनेजर, डॉ. अभिनव आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?