पर्यटन के क्षेत्र में करें निवेश , सरकार देगी विशेष छूट:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दस लाख से दस करोड़ रुपये के निवेश पर 25 प्रतिशत की छूट

50 करोड़ पर 20 प्रतिशत और 200 करोड़ निवेश करने पर 15 प्रतिशत की मिलेगी छूट

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रचार प्रसार को लेकर एक दिवसीय पर्यटन नीति कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में बताया गया कि पर्यटन नीति के अनुसार पूंजी लगाने वाले निवेशकों को 10 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक निवेश करने पर 25 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने पर्यटन उद्योग में निवेश के लिये इन्वेस्टर्स को प्रोत्साहित करते हुये एक बर्चुअल पीपीटी के माध्यम से निदेशालय से जुड़े उच्चाधिकारीयों द्वारा प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष-2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था बनाना चाहती है, जिसमें पर्यटन नीति-2022 के अनुसार अपनी पूजी लगाने वाले निवेशकों को 10 लाख से 10 करोड़ तक निवेश करने पर 25 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है।

वही 50 करोड तक निवेश करने तक 20 प्रतिशत सब्सिडी की व्यवस्था की गयी है तथा 50 करोड से अधिक 200 करोड तक 15 प्रतिशत सब्सिडी की व्यवस्था की गयी है, जिले में पर्यटन की अपार सम्भावनायें विद्यमान है। पर्यटन नीति 2022 में होटल, रिसोर्ट, वाटर पार्क, बजट होटल, वेलनेश रिसोर्ट, इको रिसोर्ट तथा साहसिक पर्यटन परियोजनों इत्यादि हेतु खोलने पर सब्सिडी की व्यवस्था की गयी है। जिसमे पर्यटन निदेशालय की ओर से वर्चुअल माध्यम से जनपद के इनवेस्टर्स, होटेलियर्स, उद्योग व्यापार मण्डल इत्यादि द्वारा एक दिवसीय पर्यटन नीति कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।

वाटर पार्क, होटल, रिसोर्ट इत्यादि खोले जाने हेतु सब्सिडी एवं ऑनलाईन की प्रकीया बताई गयी,तथा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अवस्थित ढाबा, पेट्रोल पम्प इत्यादि पर गुजरने वाले पर्यटकों/यात्रियों की सुविधा के लिये सुलभ प्रसाधन की व्यवस्था एवं रेस्टोरेन्ट इत्यादि खोले जाने एवं बेहतर करने के लिये भारत सरकार के इण्डियन ऑयल एंव हिन्दुस्तान पेट्रोलियम इत्यादि के प्रमुखों के साथ उच्च स्तर पर उच्चाधिकारीयों द्वारा बैठक करते हुये आने वाले पर्यटकों/यात्रियों के सुविधार्थ विकासित कर सुविधा प्रदान करने की पहल करते हुये प्रमुख सचिव पर्यटन द्वारा वर्चुअल माध्यम से बताया गया है जिससे आने वाले समय अधिकाधिक पर्यटकों/यात्रियों को लाभ मिल सके।

एक दिवसीय पर्यटन नीति कार्यशाला के आयोजन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी ब्रृजेश कुमार, डीसी मनरेगा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा जनपद के अन्य अधिकारीगण तथा जनपद के सम्मानित इन्वेस्टर्स, होटेलियर्स, उद्योग व्यापार मण्डल तथा एडवेंचर से जुड़े लोग उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?