गैंगेस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक गिरफ्तार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज  रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। 

थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत था , वहीं गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित फरार चल रहे एक  वांछित आरोपी राजेन्दर चेरो उर्फ करीमन उर्फ सावन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो निवासी ग्राम सोढ़ा(खोगवा) थाना रामपुर बरकोनिया 52 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। 

वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे , उप निरीक्षक सुक्खू राम यादव , नरेन्द्र सिंह यादव , दीपक कुमार मिश्र शामिल रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?