रोजगार मेला में 150 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग,61 का हुआ चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सी०पी०पी०एल०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, नवर्ण भारत प्रा० लि०, नोएडा,, डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि० वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, अर्ष इण्टरप्राईजेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एडेको इण्डिया प्रा० लि०, इण्डियन एसोसिएट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कुल 10 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों प कम्पनियों द्वारा कुल 61 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?