किरबिल में लगाई निःशुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित IVD म्योरपुर सेंटर के माध्यम से ग्राम किरबिल के पंचायत भवन प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। रिपेयर मिस्त्री मोहम्मद अखलाख अली ने ग्रामीणों की खराब पड़ी सिलाई मशीनों को मुफ्त में ठीक किया, ताकि महिलाएं घर बैठे कपड़े सिलकर आत्मनिर्भर बन सकें और खर्च बचा सकें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानपति बच्चाल, IVD समन्वयक श्यामसुंदर, मोबलाइजर बुद्धिनारायण, सिलाई प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव, किसान मित्र रामेश्वर प्रसाद, केवल प्रसाद, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और किसान भाई उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?