मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड के डेमो कार्ड वितरित, डीबीटी का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओबरा तहसील सभागार में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को मिला लाभ

ओबरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 सितंबर 2025 को की गई घोषणा को अंतिम रूप देते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड के डेमो कार्ड का वितरण समारोहपूर्वक किया गया।
तहसील ओबरा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड चोपन एवं कोन के सेवारत शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने डीबीटी का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के सभी परिषदीय बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग, स्वेटर के लिए 1200 रुपये की धनराशि भी भेजी। इस दौरान एसबीआई बैंक के साथ सामाजिक सुरक्षा हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही “हरित एवं स्वच्छ विद्यालय” योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला देवी गोंड, अति विशिष्ट अतिथि रूबी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ओबरा नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार रजनीश यादव, बीडीओ कोन जितेंद्र नाथ दुबे, बीईओ कोन विश्वजीत, बीईओ चोपन लोकेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम का संयोजन बीईओ चोपन लोकेश कुमार मिश्रा और संचालन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष पटेल ने किया। कोन विश्वजीत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि का भी जिक्र किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?