यातायात जागरूकता माह में सोनभद्र पुलिस की ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

IMG 20261128 WA0029
IMG 20261128 WA0029

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेसर हॉर्न, हूटर एवं मानक के विपरीत साइलेंसर का बुलडोजर से कराया गया विनष्टीकरण

सोनभद्र। यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में शनिवार को बढ़ौली चौराहा पर जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के दौरान जब्त किए गए 500 से अधिक प्रेसर हॉर्न, हूटर एवं मानक के विपरीत साइलेंसर सहित अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का बुलडोजर से विनष्टीकरण कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि अपने वाहनों में प्रेसर हॉर्न, हूटर एवं मानक के विपरीत साइलेंसर का प्रयोग न करें। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही की जाएगी।
सोनभद्र पुलिस की अपील – यातायात नियमों का पालन करें, ध्वनि प्रदूषण से बचें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालक बनें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?