म्योरपुर बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

IMG 20261128 WA0026
IMG 20261128 WA0026

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवाओं को संविधान, मौलिक अधिकारों और ग्राम सभा को मजबूत बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमीनुदीन एवं उत्पला शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक बिमल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सद्गुण और सद्विचारों के माध्यम से युवा न केवल अपना, बल्कि पूरे समाज का कल्याण कर सकते हैं।प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना, स्थानीय समस्याओं की पहचान करना तथा उनके समाधान के लिए प्रेरित करना है। तीन दिनों तक प्रशिक्षक अमीनुदीन एवं उत्पला शुक्ला द्वारा भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों, संगठन निर्माण, ग्राम सभा को मजबूत बनाने तथा युवा नेतृत्व की भूमिका जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकृतिक प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर सौरभ कुमार ने कहा कि युवा केवल समाज का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। गांवों की समस्याओं का समाधान केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जागरूक युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं को ग्राम सभा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के कार्यों में आगे आना चाहिए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को अपने गांव में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नेतृत्व करने योग्य बनाना है। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सौरभ कुमार, रमेश कुमार, कलक्टर, चंद्रावती बहन, प्रीति एवं सुमन निर्मलकर महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं। सौरभ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवैधानिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे अपने गांवों में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?