मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

IMG 20261128 WA0025
IMG 20261128 WA0025

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष बोले – फुले थे क्रांति सूर्य, गरीबों-आदिवासियों के अधिकार के लिए जीवन भर लड़ी लड़ाई

सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की पुण्यतिथि मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारतीय समाज के प्रख्यात समाज सुधारक लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले समाज में नवजागरण लाने वाले क्रांति सूर्य लेखक थे, उन्होंने हमेशा गरीबों आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उनका अधिकार दिलाने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदियों से पीड़ित समाज के लिए हमेशा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर वर्ग के गरीबों को सम्मान दिया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा।
संगोष्ठी को संबोधित करती हुई समाजवादी महिला सभा के जिला अध्यक्ष गीता गौर एडवोकेट ने कहा कि ज्योतिराव फुले हमेशा महिलाओं का सम्मान करते थे और उनका अधिकार दिलाने का काम किया। उपस्थित महिलाओं का गीता गौर एडवोकेट द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, राधा सिंह, किरण कुशवाहा, आनंद पटेल, रीना राय, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडे, अतुल दुबे, विवेक सिंह पटेल, शिव कुमारी, अभय यादव, मोहम्मद कलाम, चिंता, शिताबी, सुशीला, पुष्पा, सद्गुरु, निशा, शबाना के साथ दर्जनों लोगों ने संगोष्ठी को संबोधित किया और नमन किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?