सात दिन बाद भी नहीं हुई रपटा निर्माण की जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्य जारी
गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड की म्योरपुर ग्राम पंचायत में अन्त्येष्टि स्थल के पास लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बन रहे रपटा निर्माण में अनियमितता के आरोपों के बावजूद सात दिन बीत जाने पर भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। इस दौरान निर्माण कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी कर स्टोन डस्ट, स्थानीय बोल्डर और बालू का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। केवल औपचारिकता के लिए कुछ स्थानों पर ही मानक के अनुसार बोल्डर लगाए गए हैं। इस संबंध में तकनीकी सहायक गंगाराम ने कहा था कि एस्टीमेट में भस्सी का प्रावधान है, इसलिए उसी से जोड़ाई हो रही है। खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता लघु सिंचाई के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। हालांकि अवर अभियंता लघु सिंचाई काशी यादव ने फोन पर बताया कि सरकारी कार्यों और तहसील दिवस में व्यस्तता के कारण निरीक्षण नहीं हो पाया। जांच में देरी और निर्माण जारी रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?