निःशुल्क मिनी कैंप का आयोजन, 245 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लखनऊ के निर्देश पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 245 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 145 पुरुष और 99 महिलाएं शामिल थीं। शिविर में एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस B एवं C, टीबी, एसटीआई, ब्लड प्रेशर, शुगर और दांत का इलाज किया गया और दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह और डॉ. अमित कुमार चौहान ने किया। डॉ. अमित कुमार ने एचआईवी के लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और रक्त के उत्पाद से, संक्रमित सुई के साझा प्रयोग से और संक्रमित गर्भवती मां से उसके बच्चे में फैल सकता है। उन्होंने इसके बचाव के लिए नए सिरिंज या सुई का इस्तेमाल करने, पुराने सिरिंज को स्टेरलाइज करने और सरकारी ब्लड बैंक से रक्त लेने की सलाह दी। इस मिनी कैंप का उद्देश्य एचआईवी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों की जांच कराना है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, मयनक देव पांडेय, वचस्पति मिश्रा, देवेश दुबे, इंदु, रमा सिंह, अभिजीत पांडेय और टीआई शिवशंकर सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?