70 किमी पीछा कर वन विभाग ने पकड़ा साखू लकड़ी से भरा ट्रक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ट्रक को कब्जे में लेकर सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द किया,अंतरराज्यीय गिरोह पर कार्रवाई

म्योरपुर (सोनभद्र)। वन प्रभाग रेणुकूट के सचल दस्ता दल ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित साखू (साल) की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। यह ट्रक छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे टीम ने करीब 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित कृषि मंडी के पास धर दबोचा। वही सचल दस्ता प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम सुबह से ही ट्रक (UP 70 NT 9564) की निगरानी कर रही थी। म्योरपुर के रनटोला रेलवे गेट के पास लोकेशन मिलने पर टीम सक्रिय हुई, लेकिन चालक ट्रक को तेजी से मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग से होते हुए रॉबर्ट्सगंज की ओर ले गया। लगातार पीछा करते हुए टीम ने अंततः कृषि मंडी के पास ट्रक को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक पंचम सिंह लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वहीं, ट्रक के आगे-आगे चल रही एक फॉरच्यूनर गाड़ी से रेकी कर अंतरराज्यीय तस्करों द्वारा निगरानी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ दबंगों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की, लेकिन स्थानीय रेंज के सहयोग से स्थिति नियंत्रित कर ली गई। वन विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द कर दिया है। मामले में चालक से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?