कोयला लदी ट्रक में लगी आग,एसीपी टोल ने आग पर पाया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर अहरौरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा छातो मे पुल पर आज एक कोयला लोड टेलर ट्रॉली के टायर मे अचानक आग लगजाने से धू धू कर जलने लगी। वही चालक मृत्युंजय सिंहने साइड शीशा से देख ट्रक रोक, तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से इंजन को अलग कर दिया।

इस बीच पेट्रोलिंग कर रही एसीपी टोल की टीम ने अपना वॉटर टैंकर बुलाया और वॉटर टैंकर के द्वारा आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही एसीपी यूनिट द्वारा फायर ब्रिगेड सोनभद्र एवं फायर बिग्रेड मिर्जापुर को भी सूचना दी गई ।

सूचना पाकर घटना स्तर पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में फायर सर्विस मिर्जापुर यूनिट एवं फायर सर्विस सोनभद्र यूनिट द्वारा पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। वही घटनास्थल पर पहुंचे थाना के सब इंस्पेक्टर सैयद अली द्वारा नियंत्रित करते हुए रास्ता सुचारू रूप से चालू कराया।

ट्रेलर चालक ने बताया की एसीपी वॉटर टैंकर के समय से पहुँचने पर काफी नुकसान होने से बच गया। टेलर के सभी चक्का जलकर नष्ट हो गया। टेलर के पिछले हिस्से के कोयले में मामूली छती आई। कोयला कोयलहरि से लादकर वाराणसी की ओर ले जाया जा रहा था।

फायर सर्विस में उपस्थित प्रमुख रूप से राहुल शर्मा, शिवम द्विवेदी, सोहनलाल यादव,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?