पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान के तहत पकरहट में हुआ भव्य वृक्षारोपण, संदीप मिश्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चतरा ब्लॉक के पकरहट गांव में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही। अभियान के प्रमुख संदीप मिश्रा, जिन्हें क्षेत्र में भावी विधानसभा प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है, ने इस अवसर पर पर्यावरण बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय केवल बातें करने का नहीं, धरातल पर कार्य करने का है।

उन्होंने बताया कि राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र 401 के भावी प्रत्याशी ने प्रत्येक नौजवान से उन्होंने अपील की है कि अपने घर पर कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में आज का यह प्रयास एक मजबूत नींव रखेगा।

इस दौरान पकरहट गांव में पुजारी पटेल उर्फ बाबा की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया और बड़ी संख्या में पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे लगाए गए हर पेड़ को न केवल संरक्षित करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

इस आयोजन में राजू विश्वकर्मा, सुनील पटेल, जयहिंद प्रजापति, अरविंद विश्वकर्मा, पंकज पटेल, गिरी बाबा चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों में इस बात को लेकर उत्साह दिखा कि एक सामाजिक मुहिम के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली और जागरूकता दोनों का विकास हो रहा है।

कार्यक्रम की सफलता और जनसहभागिता यह संकेत देती है कि यदि सकारात्मक सोच और नीयत के साथ कोई अभियान चलाया जाए, तो समाज खुद आगे आकर उसे सफल बनाता है। पकरहट का यह आयोजन राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?