सोनभद्र मेडिकल कॉलेज को मिली नई रक्त परिवहन सेवा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । पेट्रोनेट एल0 एन0जी0 लिमिटेड के सौजन्य से ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सोनभद्र को मंगलवार को मोबाइल रक्त संग्रहण और परिवहन वाहन की सौगात मिली। इस सुविधा का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री हरदीप पुरी ने डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अत्याधुनिक मोबाइल वैन के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी रक्त संग्रहण और आपूर्ति में तेजी आएगी, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, और भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के इस योगदान की सराहना की और कहा कि यह वाहन जिले के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?