बीएचयू के इंडो लैब में सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने घण्टो बाद पाया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वाराणसी(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लंका थाना अन्तर्गत काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित इंडो लैब में आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की सूचना से बीएचयू प्रशासन में अफरा तफरी मच गयी।जिसके बाद बीएचयू प्रशासन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन बारिश की वजह से हुए जल भराव के कारण काफी फायर बिग्रेड को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अगल-बगल की बिल्डिंग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूर्णतया काबू पा लिया गया।

इस सम्बंध में चीफ फायर ऑफिसर आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस जगह का इस्तेमाल स्टोरेज के रूप में किया जा रहा था, जिसमें सिरिंज के गत्ते रखे हुए थे जिसकी वजह से आज ज्यादा फैल गई थी। यह तो समय रहते आग पर पूर्णतया काबू पा लिया गया है लेकिन अभी धुआं भरे होने के कारण दिक्कतें हो रही है।  जिसको पूर्णतया ठीक करने की कोशिश की जा रही है। पहले तो आग लगने की सूचना पैट्रियोटिक विभाग की मिली थी लेकिन आग वहां नहीं लगी थी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?