बालिकाओ और महिलाओ को दिया गया सुरक्षा के टिप्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जिला मिशन कोऑर्डिनेटर द्वारा महिलाओं को और बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए लोगो को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि आप स्वयं की सुरक्षा छात्राओं को पर्सनल सेफ्टी के टिप्स देने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया। वही बालिकाओं को बताया गया कि कैसे वो विपरीत परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकती हैं ।

सीमा द्विवेदी जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं को बताया गया साथ ही कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, टॉल फ्री नंबर 112, 181, 1090, 1098 आदि की जानकारी दी गई दूर दराज से आए हुए महिलाएं को कन्या सुमंगला योजना को ऑन लाइन करने के लिए जागरूक किया गया। सशक्तिकरण का संदेश गतिशीलता और सुरक्षा का महत्व समझाया गया।

इस मौके पर डॉक्टर जे.पी. सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम,नर्स रेखा,गुड़िया आशा सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?