विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

स्थानीय लोगो व दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

विढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना से  महज एक किलोमीटर दुर धनबाद रेलवे मण्डल के  रेलवे स्टेशन विंढमगंज के परिसर में स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रिक रूम में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और  यूपीएस रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस आग की घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गया।

वही  सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर परिसर में मौजूद हैंडपंप व समरसेबुल के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।यह गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

इस आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के लोगो ने आग को पूरी तरह से बुझाया। 

वही स्टेशन मास्टर ने इस आगजनी की सूचना रेलवे के आला अधिकारी को सूचना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?