हर खाताधारक पीएम ज्योति बीमा जरूर कराये: सविता सरोज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

केनरा बैंक ने कैंसर से मौत होने पर मृतक आश्रित परिवार को बीमा की राशि 2 लाख प्रदान की

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सोनभद्र नगर स्थित केनरा बैंक ने शुक्रवार को मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत महिला थाना प्रभारी सविता सरोज व शाखा प्रबन्धक आरिफ अब्बास के द्वारा मृतक आश्रित के परिवार को दो लाख का चेक दिया गया।


महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नही की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार ने बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये बीमा योजना चलाया है। जिससे परिवार के मुखिया के न रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसलिये जो भी खाता धारक हैं। वे बैंक में आकर प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा अवश्य करायें।


ब्रांच मैनेजर आरिफ अब्बास ने कहा कि हमारे शाखा में आशुतोष कुशवाहा बैंक के खाता धारक थे। आशुतोष कुशवाहा बहुत दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। बैंक मित्र ने खाताधारकों का बीमा किया था। उनके मौत के बाद पत्नी को दो लाख का चेक दिया गया है जो अत्यंत गरीब परिवार से हैं। इस रुपये से दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। आशुतोष कुशवाहा की पत्नी ज्योति निवासी रामगढ़ को दो लाख का चेक दिया गया है। खाता धारक ने 436 रुपये सालाना का बीमा कराया था। जिसका लाभ उनके परिवार को मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राहक को कोई भी समस्या हो तो शाखा में आकर बात कर सकते हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये का प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा कराया गया था। मृत्यु के बाद परिजनों ने बैंक से संपर्क किया, जिस पर विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर आश्रित को बीमा राशि प्रदान की गई।


इस अवसर पर सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता,बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?