फीनिक्स क्लब रेनुसागर का आयोजन, नव दुर्गा मंचन और बच्चों की नृत्य नाटिका से सराबोर हुआ पैराडाइज प्रेक्षागृह

IMG 20261018 WA0019
IMG 20261018 WA0019

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रेनुसागर में शारदीय नवरात्र पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति ने बांधा समां

अनपरा, सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर फीनिक्स क्लब रेनुसागर के तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति, संस्कृति और परंपरा के सुंदर संगम ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों में आपसी सौहार्द एवं सामूहिक सहभागिता बढ़ाना रहा। रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्यों द्वारा नव दुर्गा के स्वरूप और महिमा का अद्भुत सजीव मंचन किया गया, वहीं बच्चों द्वारा महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर प्रांगण में मौजूद भक्तों को भाव विभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
फीनिक्स क्लब के इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं सामुदायिक एकता को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, दिशिता महिला मंडल की सदस्या इंदु सिंह, संचालन हेड मनीष जैन, एचआर हेड आशीष पांडेय, संदीप येवले, निखिल जैन, मृदुल भारद्वाज, अभिनीत सिंह, दीपक गहलोत, वरिष्ठ सदस्या रीना जैन, निशा पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?