27 अक्टूबर को होगा राजस्थानी गरबा सीजन-2, डीआर ड्रीम्स बैंक्वेट में बजेगी गरबा की धुन, तैयारियां तेज
सोनभद्र। सोनभद्र में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ की तैयारियाँ जोरों पर हैं। रविवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
यह आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले डी.आर. ड्रीम्स बैंक्वेट, रॉबर्ट्सगंज में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होगा। इस वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी और वित्तीय सहयोग मारवाड़ी महिला कमेटी संभालेगी।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड, कोषाध्यक्ष मीरा जालान, सचिव पूनम खैतान तथा मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सवारिया, कोषाध्यक्ष पूनम केडिया और सचिव चित्रा जालान मौजूद रहीं।
संस्थापक एडवोकेट अनीता थरड ने बताया कि गरबा शुरू करने का उद्देश्य सोनभद्र में गुजरात जैसे बड़े शहरों की तरह भव्य और व्यवस्थित गरबा आयोजित करना है, जहाँ महिलाओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित और सहज माहौल मिले। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।
मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सवारिया ने बताया कि पिछले वर्ष पहले सीजन को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। प्रतिभागियों ने व्यवस्थाओं और मैनेजमेंट की सराहना की थी।
इस बार 9 महिलाओं की मारवाड़ी महिला कमेटी – अनीता थरड, सुनीता झुनझुनवाला, रितु जालान, ममता जालान, मीरा जालान, सविता चौधरी, शीला जैन, शिप्रा झुनझुनवाला और दीप्ति केडिया आयोजन और फंडिंग संभालेगी।
इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दिल्ली की एंकर आकृति जी और दिल्ली वाले डीजे बाबू रहेंगे। चौधरी कैटर्स की ओर से अनलिमिटेड फूड की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है।









