कोन बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी, SP के निर्देशन में चल रहा वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में थाना कोन पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोन बस स्टैंड के पास से गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मु.अ.सं. में धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव, निवासी करईल, थाना कोन, हरिदास उराँव पुत्र विश्वनाथ, निवासी मिटिहिनिया, थाना कोन, सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर, निवासी कुम्हवार, थाना कोन
गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उ.नि. वीरेन्द्र वर्मा (चौकी प्रभारी बागेसोती), हे.का. रामप्रवेश कुशवाहा, हे.का. इन्द्रबली राय, हे.का. सर्वेश यादव, हे.का. आशीष सिंह और का. साकेत सोमवंशी।









