अमित मिश्रा
पूर्व विधायक रमेश दुबे , पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा आयोजित करा चुके है निःशुल्क नेत्र शिविर
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दिया है जो जनपद स्तर पर भी देखने को मिल रहा है लेकिन यहां सब्स बड़ी बात गौर करने वाली यह है कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता जनता का नेत्र परीक्षण (निःशुल्क नेत्र शिविर) करा रहे है। जनपद में अभी तक समाजवादी पार्टी के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश दूबे व सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तो वही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व गंगापार क्षेत्र के प्रभारी अशोक मिश्रा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करा चुके है। इससे यह प्रतीत होता है कि नेता मतदाताओं से यह स्पष्ट करा लेना चाहते है कि आपका नेत्र सही रहेगा तो सही नेता यानी प्रत्यासी का चयन करेंगे। फिलहाल अब देखना होगा कि इन नेताओं द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर नेत्र पीड़ित व्यक्ति को लाभ देगा लेकिन नेताओ का कितना लाभप्रद होता है।
चोपन ब्लाक के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा में स्थिति कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सुबह से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में डाला नगर के सपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन करवाया गया ।
जिसमें गिफ्ट आफ विजन फ्री आई स्किलिंग कैंप, आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के डॉ सोनाली, डॉ राजा, डॉ अखिलेश डॉ समर सहित कुल छः डाक्टरों की टीम ने लगभग 300 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच किया गया और जिसमें 200 जरूरत मंदो को चश्मा भी दिया गया और मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु मरीजों को निःशुल्क आपरेशन हेतु लगभग 40 मरीजों को आपरेशन के लिए वाराणसी अपने वाहन से भेजा गया । जहां कोटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों सहित डाला नगर के रहवासियों ने बढ़ चढ़ कर निःशुल्क नेत्र जांच कैंप का लाभ उठाया गया।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने बताया कि जिले के शिव मन्दिर के पास, ग्राम-पटना, पो०-सिलथम, ब्लॉक-चतरा, में एव शीतला माता मंदिर, ग्राम-नेवारी पो0-डोमरिया, ब्लॉक-चतरा 13 अक्टूबर , त्रिवेणी इण्टर कॉलेज, ग्राम व पो०-कचनरवाँ, ब्लॉक-कोन, 15 अक्टूबर, दिन- गुरुवार को रविवार सुबह कन्या पू०मा० विद्यालय, ग्राम व पो०- गुरमुरा, समेत विभिन्न जगहों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप लगवाया गया है। जिसमें आदिवासी ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों के ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।
इस दौरान मंगला प्रसाद जायसवाल,पारस नाथ यादव, उमेश मेहता, दिलखुश अंसारी, जितेन्द्र जायसवाल अतीश चन्द्रवशी राजेश भारती जितेन्द्र कुमार यादव राजाराम भगवान दास पारस नाथ भारती आदि सपा कार्यकर्ता की टीम मौजूद रहे।









