शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर VHP प्रखंड शक्तिनगर का आयोजन, प्रांत प्रमुख हेमंत मिश्रा सहित कार्यकर्ता रहे मौजूद
शक्तिनगर, सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड शक्तिनगर द्वारा स्थानीय शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी देवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान सनातन संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया। आयोजकों ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का आधार है, जो समाज को मातृशक्ति का सम्मान करना सिखाता है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख हेमंत मिश्रा, जिला मातृशक्ति प्रमुख सुनीता दुबे, राहुल शर्मा, प्रखंड संयोजक राहुल जायसवाल, दया कुशवाहा एवं मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम के समन्वय एवं व्यवस्थाओं का दायित्व प्रखंड मंत्री पंकज चौबे ने निभाया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड शक्तिनगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना तथा समाज में कन्याओं के सम्मान और भारतीय संस्कृति के संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा।









