पुलिस और बदमाशो में हुई मुठभेड़,एक बदमाश लगी गोली, उपचार जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जावेद

इनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉ अजय पाल शर्मा की टीम के साथ हुई मुठभेड़

जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड में लूट का एक बदमाश एक देशी तमन्चा, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस व लूट की घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसायकिल और 1400 रुपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपाचे व एक स्पेलेण्डर मोटर साइकिल से 6 बदमाशो का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी किया और सरोखनपुर के पास इन बदमाशो से मुठभेड़ हुई।

18 जुलाई को बदलापुर में हुए लूट की घटना भी इन्ही लोगों द्वारा किया गया है। जो ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे है इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा मय हमराही पुलिस बल के सरोखनपुर अण्डर पास पुल के पास आये जहा पर अपाचे मोटर पर सायकिल पर सवार 03 बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहे की गाड़ी से पलट कर गिर गये अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिये जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से 01-01 राउण्ड फायर किया गया। जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया तथा बदमाश के पास पहुंचकर देखा गया तो उसके पैर मे गोली लगी है

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?