डॉ. धर्मवीर तिवारी ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात, ब्रिज के दोनों तरफ पार्किंग की भी उठाई मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रेलवे फाटक के दोनों ओर वैकल्पिक रास्ते की मांग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के कारण आवागमन में आ रही समस्या को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने रेलवे फाटक के दोनों ओर वैकल्पिक रास्ता देने व ब्रिज के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की।
डॉ. तिवारी ने प्रभारी मंत्री को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए बताया कि रावर्ट्सगंज के पूर्वी क्षेत्र में लगभग 5 लाख की आबादी निवास करती है। रोजाना करीब 5000 छोटे-बड़े व्यापारी, मजदूर, किसान, नौजवान तहसील, स्वास्थ्य व अन्य कार्यों के लिए रॉबर्ट्सगंज आते हैं। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। पहले से कोई वैकल्पिक प्लानिंग तैयार नहीं की गई। आम जनता की दिक्कतों को देखते हुए तत्काल दोनों तरफ वैकल्पिक रास्ता व पार्किंग की व्यवस्था की जाए। यह अत्यंत गंभीर विषय है, जिसका शीघ्र समाधान होना चाहिए।
इस पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक रास्ता जरूर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ब्रिज निर्माण जरूरी है, लेकिन जब तक निर्माण पूरा नहीं होता तब तक लोगों के आने-जाने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए। वरना रोजमर्रा के काम, स्कूल, अस्पताल व व्यापार पर असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?