धीरज श्रीवास्तव को संवेदनशील पटल से हटाया गया, अतुल त्रिपाठी की शिकायत पर कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

निदेशालय के आदेश के विपरीत वरिष्ठ सहायक की तैनाती पर शिकायत, सीएम ने लिया संज्ञान

सोनभद्र। शासन व निदेशालय के आदेशों के विपरीत वरिष्ठ सहायक धीरज श्रीवास्तव की संवेदनशील पटल पर तैनाती के मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। शिकायत के बाद धीरज श्रीवास्तव का कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से तबादला कर दिया गया है। अतुल कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायत में बताया कि निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पत्र संख्या 4 डी (1)/433/2015/3525 दिनांक 01/06/2022 के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि धीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक, को वित्तीय/स्थापना एवं संवेदनशील पटल का कार्य आवंटित न किया जाए। आदेश में यह भी उल्लेख था कि निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।शिकायत में कहा गया कि इसके बावजूद धीरज श्रीवास्तव को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के यहां वरिष्ठ सहायक पद पर नियुक्त कर संवेदनशील एवं कार्यालयीय कार्य संपादित कराए जा रहे थे, जो निदेशालय के स्पष्ट आदेशों के विपरीत था। अतुल कुमार त्रिपाठी ने मांग की थी कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए निदेशालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना कर की गई तैनाती/कार्य आवंटन हेतु उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। बीते दिनों पीड़ित अतुल कुमार त्रिपाठी द्वारा की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद धीरज श्रीवास्तव को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के यहां वरिष्ठ सहायक पद से हटा दिया गया और उनका तबादला कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

Leave a Comment

1489
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?