जनपद न्यायाधीश के साथ डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

सलखन(सोनभद्र)। जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा त्रिमासिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने बैरक में साफ-सफाई की व्यवस्था सही करने के साथ ही बन्दियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देशित किया।


आज जनपद न्यायधीश , जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीजीएम आलोक यादव द्वारा जिला कारागार का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। जिले के आला अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम महिला, पुरुषों के बैरक का निरीक्षण करने के साथ सभी बन्दी महिला, पुरुष व बच्चों से भी रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लिया।

इसके साथ ही भोजनालय, चिकित्सालय सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में बैरिकों की साफ-सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया। जिला कारागार परिसरों को लेकर ऑफिस कार्यालयों एवं अन्य सभी कार्यों को देखते हुए लगभग एक घंटे से अधिक देर तक संघन जांच अभियान करने के पश्चात बैरक वापस लौट गये।


इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, सीएमओ , जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे , डिप्टी जेलर शंशाक पटेल, गौरव कुमार, अखिलेश पाण्डेय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?