जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र की सात जर्जर सड़को का निर्माण डीएमएफ से कराने की मांग,जिलाधिकारी को लिखा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

जिला पंचायत सदस्य बभनी पूनम विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी और ज्येष्ठ खान अधिकारी को लिखा पत्र

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बभनी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए जिलाधिकारी को एक औपचारिक पत्र लिखा है।श्रीमती विश्वकर्मा ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए इन सड़कों का निर्माण जनहित में आवश्यक है।

पूनम विश्वकर्मा ने पत्र के माध्यम से जनहित में  सात प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को ‘जिला खनिज न्यास फाउंडेशन की कार्य योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है।

प्रस्तावित सड़कों में शीशटोला बडहोर गाँव में शिवप्रसाद यादव के घर से रामअधीन यादव के घर तक, भंवर मगरमांड गाँव में लल्लन गुप्ता के घर से दिनेश यादव के घर तक 800 मीटर ,बभनी धनबहवा टोला में बृजकेश्वर के घर से रामप्रकाश पाण्डेय के घर तक,असनहर मेन रोड बासदेव कुशवाहा के घर से रमेश बियार के घर तक 1.5 किमी,भंवर खुर्शीद के घर से डॉ० जय सिंह के घर तक 1 किमी ,भंवर रामपाकुरर गाँव में रामलखन गोंड के घर से आगे 1 किमी ,जिगनहवा मेन रोड से सुरेश पाण्डेय के घर तक 500 मीटर

जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी और ज्येष्ठ खान अधिकारी से इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?