कतर में फंसे युवक ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगाई गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

एक साल के वीजा पर कतर के दोहा में काम करने गया था युवक


छः मार्च को वीजा की वैधता हुई खत्म, सात मार्च को थी फ्लाइट

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। ईरान – इजराइल – अमेरिका युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास पर खाड़ी देशों में फंसे भारतीय छात्र व कामगार की वापसी भारत हो रही है तो वही जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ ग्राम पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार कनौजिया ने भी पीएम से घर वापसी के लिए गुहार लगाया है। 

तीस वर्षीय धर्मेन्द्र कन्नौजिया पुत्र रमाशंकर कनौजिया पिछले साल फरवरी-मार्च माह मे एक साल के वीजा पर कतर के दोहा मे काम करने गया था, जिसका वीजा छः मार्च 2026 को खत्म हो रहा था और सम्भवतः सात मार्च को उसकी वापसी कि फ्लाइट थी परन्तु दुर्भाग्यवस उससे पहले ही इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरु हो गया। जिसे देखते हुए सभी  कंम्पनियो ने सब फ्लाइट कैंसिल कर दी जिससे युवक के घर आने का सपना धरा रहा गया।

अब कतर से युवक ने परिजनों को सेल फोन पर बताया कि रात दिन इधर हो रहे हमले से हम लोग काफी दहशत मे है। रात- दिन की नींद और भूख-प्यास सब गायब हो गया है। अब सिर्फ हमेशा घर परिवार कि याद सता रहीं है। युवक व उसके परिजनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए गुहार लगाया है कि किसी तरह से सुरक्षित मुझे अपने देश वापस ले आये, युवक के घर परिवार भी दिन रात अपने बेटे को सकुशल घर वापसी कि दुआएं कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?