महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने को लेकर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिरामल संस्था द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के म्योरपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत म्योरपुर की ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल के अध्यक्षता मे महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया।


महिला ग्राम सभा में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ और सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं के विकास और सहभागिता पर जोर दिया।


ग्राम प्रधान सांगिता जायसवाल द्वारा ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित करते हुए महिला सभा का गठन किया जिससे नियमित बैठक करके महिलाओ के अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाई जा सके।

बैठक महिला कंस्टेबल सांगिता पाठक द्वारा महिला सुरक्षा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न को कम करने हेतु सम्बोधित किया साथ ही स्वास्थ विभाग से इंदु राही और यूपीटीएसयू से इंदु  द्वारा महिलाओ और किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ सेवाओ के बारे विस्तार से चर्चा किया।


पिरामल फाउंडेश से जनपद प्रतिनिधि वीरेन्द्र पाण्डेय और पंचायत विभाग से ट्रेनर भास्कर ने अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के विकास में महिलाओ की सहभागिता, महिलाओ का अधिकार और महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा किया गया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ की स्वास्थ्य किट वितरण किया गया साथ में किशोरी स्वास्थ्य पर किशोरियों को सम्मानित किया गया।

उक्त महिला ग्राम सभा के बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश दुबे द्वारा संचालन के साथ गर्भवती महिलाओ को फल एवं सभी को जलपान वितरण करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। महिला ग्राम सभा में पंचायत सहायक आयुषी जायसवाल समेत सैकड़ो किशोरियों और महिलाओ ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?